NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

उत्तरी गाजा में इजराइली हमले में 30 मौतें

Share This Post

रविवार तड़के उत्तरी गाजा के बेत लाहिया में हुए इजराइली हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। इस हमले में कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है और कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। यह जानकारी बेत लाहिया स्थित कमाल अदवान अस्पताल के निदेशक होसम अबू सफिया ने दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हमले के बाद कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और राहत कार्य जारी है। अस्पताल के निदेशक ने बताया कि कई लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं, जिससे घायलों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

इजराइली सेना ने अपने बयान में कहा कि उसने बेत लाहिया में ‘‘आतंकवादी ठिकानों’’ पर हमले किए हैं। इसके साथ ही सेना ने यह भी बताया कि ‘‘युद्ध क्षेत्र’’ से नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। इजराइली सेना ने उत्तरी गाजा में हमले तेज कर दिए हैं, जहां उसने कहा कि हमास के आतंकवादी फिर से संगठित हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *