भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है।
इस सूची में बागदा सीट से केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके साथ ही भाजपा अब तक कुल 287 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
मैनागुड़ी में बदला उम्मीदवार
पार्टी ने मैनागुड़ी सीट पर बदलाव करते हुए कौशिक रॉय की जगह दलीम रॉय को मैदान में उतारा है।
अन्य प्रमुख उम्मीदवार
हावड़ा दक्षिण: श्यामल हाटी
नटबारी: गिरिजा शंकर रॉय
सीताई: आशुतोष बर्मा
मगराहाट पुरबा: उत्तम कुमार बनिक
फाल्टा: देबांगशु पांडा
सोनारपुर उत्तर: देबाशीष धर
पंचला: रंजन कुमार पॉल
चौरंगी: संतोष पाठक (हाल ही में कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल)
उम्मीदवारों की पूरी सूची
सीताई (SC) – आशुतोष बर्मा
नटबारी – गिरिजा शंकर रॉय
बागदा (SC) – सोमा ठाकुर
मगराहाट पुरबा (SC) – उत्तम कुमार बनिक
फाल्टा – देबांगशु पांडा
सोनारपुर उत्तर – देबाशीष धर
चौरंगी – संतोष पाठक
हावड़ा दक्षिण – श्यामल हाटी
पंचला – रंजन कुमार पॉल
चांदीपुर – पीयूष कांति दास
गरबेटा – प्रदीप लोढ़ा
मेमारी – मानव गुहा
बाराबनी – अरिजीत रॉय
मैनागुड़ी – दलीम रॉय
चुनाव की तारीखें और मुकाबला
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा—
पहला चरण: 23 अप्रैल
दूसरा चरण: 29 अप्रैल
मतगणना: 4 मई
राज्य में मुख्य मुकाबला Mamata Banerjee के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच माना जा रहा है।