NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

मुंबई में मूसलधार बारिश: IMD का ऑरेंज अलर्ट, स्कूल बंद

Share This Post

मुंबई में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भारी बारिश हुई। मूसलधार बारिश से कई जगह दृश्यता कम हो गई और यातायात बाधित हो गया।

स्कूल-कॉलेज बंद

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सोमवार को उन सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी, जहाँ दोपहर 12 बजे के बाद कक्षाएं शुरू होनी थीं।

निचले इलाकों में जलभराव

भारी बारिश के बाद अंधेरी सबवे और लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स जैसे निचले इलाकों में पानी भर गया। कई सड़कें जलमग्न हो गईं और यातायात प्रभावित हुआ।

लोकल ट्रेनें लेट, बस सेवाएँ सामान्य

मुंबई की लाइफ़लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें 15-20 मिनट की देरी से चल रही हैं। हालाँकि, BEST की बस सेवाएँ सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं।

NDMA और IMD का अलर्ट

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सचेत पोर्टल ने मुंबई, मुंबई उपनगर और रायगढ़ जिलों के लिए दोपहर तक रेड अलर्ट जारी किया।
वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और ठाणे जिलों के लिए मंगलवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *