NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

सिद्धारमैया ने फिर खारिज की सीएम बदलाव की अटकलें

Share This Post

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य नेतृत्व में बदलाव की अटकलों को एक बार फिर सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस आलाकमान से कोई चर्चा नहीं हुई है।

“कितनी बार कहूँ कि कोई चर्चा नहीं हुई?”

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा,“मैं आपको कितनी बार कहूं कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। इस मुद्दे पर आलाकमान से कोई बातचीत नहीं हुई है।”

खड़गे से मुलाकात ने बढ़ाई अटकलें

सिद्धारमैया दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिले थे। इस मुलाकात को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं कि राज्य नेतृत्व में बदलाव संभव है।
हालांकि सिद्धारमैया ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि यह बैठक केवल महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए थी, न कि मुख्यमंत्री बदलने को लेकर।

भाजपा ने डीके शिवकुमार पर साधा निशाना

इस बीच भाजपा नेता रचना रेड्डी ने कांग्रेस आलाकमान से स्पष्टता की मांग की है। उन्होंने कहा:”कांग्रेस को कम से कम डीके शिवकुमार को यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि उन्हें वह वादा पूरा नहीं किया जाएगा जिसके आधार पर वे उपमुख्यमंत्री बने थे।”

सुरजेवाला की बैठक और फिर उठे सवाल

कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला द्वारा विधायकों से एक-एक कर मुलाकात किए जाने से नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें और गहराईं।
हालांकि, सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि सुरजेवाला ने खुद कहा है कि इन बैठकों का उद्देश्य मुख्यमंत्री बदलना नहीं है, बल्कि संगठनात्मक मामलों पर चर्चा करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *