NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

मनीष कश्यप PK की पार्टी में शामिल होंगे, चुनाव लड़ने की चर्चा

Share This Post

लोकप्रिय यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कश्यप ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ने की घोषणा की थी। अब खबरें आ रही हैं कि वे प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी में शामिल हो सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि मनीष कश्यप पार्टी के टिकट पर चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

पवन सिंह से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

राजनीति में हलचल उस समय और बढ़ गई जब मनीष कश्यप की भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह से लखनऊ में हाई-प्रोफाइल मुलाकात हुई। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, खासकर वह तस्वीर जिसमें पवन सिंह की मां दोनों को आशीर्वाद देती दिख रही हैं। इसे संभावित राजनीतिक गठबंधन या नए मोर्चे की शुरुआत के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा से दोनों की नाराजगी

पवन सिंह और मनीष कश्यप दोनों हाल के दिनों में भाजपा से असंतुष्ट नजर आए हैं। पवन सिंह ने 2024 में काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जबकि भाजपा ने उसी सीट से उपेंद्र कुशवाहा को समर्थन दिया। चुनाव में दोनों हार गए, जिसके बाद पवन सिंह ने भाजपा से दूरी बना ली है।

वहीं मनीष कश्यप ने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) में कथित हमले की घटना के बाद भाजपा पर निशाना साधा। उनका आरोप था कि उन्हें राजनीतिक दबाव में निशाना बनाया गया, जिसके कारण उन्होंने पार्टी छोड़ दी।

इन घटनाओं के चलते यह तय माना जा रहा है कि मनीष कश्यप जल्द ही जन सुराज पार्टी में शामिल हो सकते हैं और बिहार की राजनीति में एक नया समीकरण सामने आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *