प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कई अहम रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें तेलंगाना के न्यू जम्मू रेलवे डिवीजन, चारलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन और ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगडा रेलवे डिवीजन बिल्डिंग की आधारशिला शामिल है।
मेट्रो और रेलवे के ऐतिहासिक बदलाव
पीएम मोदी ने कहा कि 2025 की शुरुआत से भारत कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने दिल्ली NCR में ‘नमो भारत’ ट्रेन के शानदार अनुभव का जिक्र किया और दिल्ली मेट्रो के एक हजार किलोमीटर से अधिक के नेटवर्क को देश की बड़ी उपलब्धि बताया।
भारतीय रेलवे में ऐतिहासिक बदलाव
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक बदलाव हुआ है।
चार मुख्य पैरामीटर:
रेलवे का आधुनिकीकरण
यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं
रेलवे कनेक्टिविटी का विस्तार
रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा
विद्युतीकरण और नए रेलवे ट्रैक का विस्तार
पीएम मोदी ने बताया कि 2014 तक केवल 35% रेल लाइनों का विद्युतीकरण हुआ था। आज यह आंकड़ा शत-प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। पिछले 10 वर्षों में 30,000 किमी से ज्यादा नए रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं।
हाईस्पीड ट्रेनों की बढ़ती मांग
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में हाई-स्पीड ट्रेनों की भारी मांग है। वर्तमान में 50 से ज्यादा रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जिनकी संख्या 136 तक पहुंच गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही भारत में बुलेट ट्रेन भी दौड़ेगी।
नए युग की शुरुआत
रेलवे और मेट्रो के विकास को भारत की प्रगति का प्रतीक बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह बदलाव देशवासियों का मनोबल बढ़ा रहा है और भारत को आधुनिक युग में अग्रणी बना रहा है।