NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Rajasthan by-election: कांग्रेस ने 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए

Share This Post

कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह उपचुनाव राज्य की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

झुंझनू से  अमित ओला  को टिकट मिला है, जो सांसद  बृजेन्द्र सिंह ओला के पुत्र हैं।
रामगढ़ से  आर्यन जुबैर , जो दिवंगत पूर्व विधायक जुबैर खान  के पुत्र हैं, को उम्मीदवार बनाया गया है।
दौसा से  दीनदयाल बैरवा ,
देवली उनियारा  से  कस्तूर चंद मीणा
सलूंबर से  रेशमा मीणा
चौरासी  से  महेश रोत को टिकट दिया गया है।

सभी सात विधानसभा सीटों पर  13 नवंबर को मतदान होगा, जबकि  23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इन उम्मीदवारों की घोषणा के साथ, कांग्रेस ने राजस्थान के उपचुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के संकेत दिए हैं। पार्टी ने युवा और अनुभवी नेताओं के मिश्रण को चुनावी मैदान में उतारा है, जिससे इन सीटों पर कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *