NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

बाहरी दिल्ली में प्लास्टिक के थैले बनाने वाली इकाई में लगी भीषण आग

Share This Post

बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक इलाके में मंगलवार की रात को एक प्लास्टिक के थैले बनाने वाली इकाई में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने इसे सामान्य घटना बताया है और किसी भी हताहत की सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि रात एक बजकर 42 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 16 अग्निशमन गाड़ियों को मौके पर तुरंत भेज दिया गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया। पुलिस अभी भी आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *