NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Life imprisonment to five culprits in 17 year old murder case

हत्या के 17 साल पुराने मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

Share This Post

बलिया की एक अदालत ने हत्या के 17 वर्ष पुराने मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, उभांव थाना क्षेत्र के बीटा भुवारी गांव में 15 जुलाई 2007 की सुबह इंद्रजीत नामक युवक की फरसे और लाठी—डंडे से प्रहार करके हत्या कर दी गयी थी।

इस मामले में मृतक के चचेरे भाई संजय यादव की तहरीर पर श्रीराम, सदा वृक्ष, रविंद्र, राम नारायण और हरिद्वार नामक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बुधवार को पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने पांचों दोषियों को आजीवन कारावास और 30—30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *