मेष राशि : व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा, उनकी कुछ व्यापारिक योजनाएं सफल हो सकती हैं.
वृषभ राशि : आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा.
मिथुन राशि : रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा,क्योंकि उनकी वह तलाश खत्म होगी और उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.
कर्क राशि : आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र तो रचेंगे,लेकिन वह उसमें खुद ही फंस जाएंगे. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज आपको परेशान तो करेगा,लेकिन उसका समाधान भी आप जल्दी खोज सकते हैं.
सिंह राशि : नौकरी कर रहे जातक अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं. यदि आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी.
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. आज आपको घर परिवार में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है. व्यापारिक मामलों में आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा. शुरुआत कर सकते हैं.
तुला राशि : आपकी संतान और जीवनसाथी के बढ़े हुए खर्चों से आपका बजट डगमगा सकता हैं, इसलिए आपको उन पर लगाम लगानी होगी. पिताजी आपकी प्रत्येक कार्य में मदद करेंगे.
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे,जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है.
धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा. आपको व्यापारिक क्षेत्रों में कोई बड़ा काम करने के लिए मिल सकता है.
मकर राशि : आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने से बचना होगा,नहीं तो पार्टनर आपके साथ कोई धोखा करने की कोशिश कर सकता है.
कुम्भ राशि : कार्यक्षेत्र में आप अपने रूठे व्यवहार के कारण अपने साथियों से भी अच्छे से बातचीत नहीं करेंगे, जिसको कारण वह आपके किसी काम में आपकी मदद नहीं करेंगे.
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए धन के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आज आपको बिना सोचे समझे किसी से भी धन संबंधित कोई डील करने से बचना होगा, नहीं तो कोई गलत निर्णय ले सकते हैं.